नशा मुक्ति के तहत पंजाब पुलिस ने 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
नशा मुक्ति के तहत पंजाब पुलिस ने 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलायी नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध” के लगातार 290वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 263 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 57 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 290 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 40,410 हो गई है।
छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम अफीम, 36 किलोग्राम भुक्की, 1,010 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1,520 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।
60 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 263 स्थानों पर छापेमारी की। इस दिनभर चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 264 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और रोकथाम-लागू की है। ‘नशा छुड़ाओ’ के तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0