‘डी-एडिक्शन’ के तहत पंजाब पुलिस ने 36 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ उपचार करवाने के लिए किया राज़ी
‘डी-एडिक्शन’ के तहत पंजाब पुलिस ने 36 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ उपचार करवाने के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 303वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 311 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश भर में 58 एफआईआर दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 303 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,297 हो गई है।
इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 848 ग्राम हेरोइन, 80 क्विंटल भुक्की, 543 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।
इस ऑपरेशन के दौरान 72 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 311 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 317 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
प्रदेश सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 36 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0