स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 85 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में, 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से ज्यादा पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने प्रदेशभर में 428 स्थानों पर छापेमारी की।
स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 85 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में, 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से ज्यादा पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने प्रदेशभर में 428 स्थानों पर छापेमारी की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में नशे के खात्मे के लिए चल रही जंग "युद्ध नशों विरुद्ध" के तहत आज 133वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 707 ग्राम हेरोइन और 16,300 रुपए की ड्रग मनी बरामद करते हुए 120 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार, केवल 133 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 21,660 हो चुकी है।
यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 85 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में, 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से ज्यादा पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने प्रदेशभर में 428 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत 77 एफआईआर दर्ज की गईं और 472 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए तीर-थरी रणनीति — एनफोर्समेंट (कानूनी कार्रवाई), डी-एडिक्शन (नशा छुड़ाना) और प्रिवेंशन (रोकथाम) — लागू की गई है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 76 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0