216 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या बढ़कर 31,684 हो गई है।
216 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या बढ़कर 31,684 हो गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए शुरू की गई बड़ी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” लगातार 216वें दिन भी जारी रही। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में 328 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 45 एफआईआर दर्ज कर 47 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार 216 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या बढ़कर 31,684 हो गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.1 किलोग्राम अफीम, 25 किलोग्राम भूकी, 1584 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 3250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि सभी पुलिस आयुक्त, उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करें। इस मिशन की निरंतर निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस व्यापक ऑपरेशन के दौरान 67 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से अधिक टीमें ने राज्य भर में 328 छापे मारे तथा 351 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति एनफ़ोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेनशन (ई डी पी) लागू की है। इसके तहत आज पुलिस ने डी-एडिक्शन हिस्से के रूप में 14 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0