पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए किया राज़ी
पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य से नशे का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रहे ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ के 248वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 253 स्थानों पर छापेमारी की। इन अभियानों के दौरान राज्यभर में 66 एफआईआर दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 248 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 35,225 तक पहुँच गई है।
इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 2.02 किलो हेरोइन, 2 क्विंटल भुक्की, 1,015 नशीली गोलियाँ और 34,230 की ड्रग मनी बरामद की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप समिति भी गठित की है।
इस अभियान के दौरान 50 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमें राज्यभर में 253 स्थानों पर छापेमारी की गई। पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 265 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन), और रोकथाम (प्रिवेंशन) — लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0