244 दिनों में अब तक कुल 34,719 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
244 दिनों में अब तक कुल 34,719 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य से नशों का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 300 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 59 एफआईआर दर्ज की गईं और 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 244 दिनों में अब तक कुल 34,719 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इन छापेमारियों के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.3 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम और 674 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए।
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस अभियान के दौरान 66 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमें राज्यभर में छापेमारी में शामिल रहीं। दिनभर चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 307 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फोर्समेंट, डी-अडिक्शन और प्रिवेंशन -लागू की है। इस रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0