नशामुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 17 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए तैयार किया
नशामुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 17 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए तैयार किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “ युद्ध नशों विरुद्ध” के 265वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 314 स्थानों पर छापेमारी की। इन छापों के बाद राज्यभर में 54 एफआईआर दर्ज कर 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 265 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 37,470 हो गई है।
इन छापों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.03 किलोग्राम हेरोइन और 765 नशीली गोलियाँ बरामद की गईं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपीज को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।
इस ऑपरेशन के दौरान 65 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर के 314 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 334 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी)— लागू की है। इसी रणनीति के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0