हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा। बजट के लिए प्रदेश के हर वर्ग और हर व्यक्ति से सुझाव लिए जा रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा। बजट के लिए प्रदेश के हर वर्ग और हर व्यक्ति से सुझाव लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं से बजट पूर्व परामर्श पर किया सीधा संवाद
करीब एक घंटा युवा शक्ति से की बजट पर चर्चा; सुपर 100, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं व युवा उद्यमियों ने बजट पर दिए सुझाव
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा। बजट के लिए प्रदेश के हर वर्ग और हर व्यक्ति से सुझाव लिए जा रहे हैं। युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और बेहतरीन सुझाव भी हरियाणा के बजट में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि आने वाला बजट हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरे तथा आमजन के लिए खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि आज सुपर 100, स्टार्टअप से जुडे़ युवाओं तथा युवा उद्यमियों ने बजट पर बहुमूल्य सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में भी युवाओं से जो सुझाव लिए गए थे उन सुझावों को बजट में शामिल किया गया। इस बार प्रदेश के आम नागरिकों से भी सुझाव लेने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र या विषय पर अपना सुझाव दे सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप जैसे कार्यक्रमों से देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा शक्ति तेज गति के साथ दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस बजट में युवाओं को लाभ मिले और युवा शक्ति प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके, इसलिए युवाओं को फोकस रखकर सुझाव लिए गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0