|

Himachal : मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ की चर्चा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से जिला की विकासात्मक परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला के विकास को प्राथमिकता दे रही है और पिछले दो वर्ष में जिला का विकास सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं।

By Super Admin | December 02, 2024 | 0 Comments

Himachal : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। 8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिससे हर महीने 2.80 लाख रुपये की आय होगी।

By Super Admin | January 18, 2025 | 0 Comments

Himachal : कांगड़ा जिले का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताः सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को कांगड़ा जिले के 10 दिवसीय शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। खराब मौसम के कारण उनका दौरा एक दिन देरी से शुरू हुआ और आज वे शिमला से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचे।

By Super Admin | January 18, 2025 | 0 Comments

Himachal : मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जरोट में गज्ज खड्ड पर 86.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया, इस पुल के बनने से ज्वाली और नगरोटा सूरियां के बीच की दूरी 7 किमी कम होगी।

By Super Admin | January 19, 2025 | 0 Comments

Himachal : मुख्यमंत्री ने की कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

By Super Admin | January 19, 2025 | 0 Comments

Himachal : नशा माफिया के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिला के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय नूरपुर के लिए पांच करोड़ रुपये, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को आरम्भ करने के लिए तीन करोड़ रुपये, वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये, नूरपुर में सड़कों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये और जसूर-कटाहल सड़क के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

By Super Admin | January 20, 2025 | 0 Comments

Himachal : सीएम सुक्खू ने नूरपुर को दी 30.85 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के प्रवास के दौरान रविवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को 30.85 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दीं। उन्होंने 13.07 करोड़ रुपये लागत की योजनाओं के लोकार्पण और 17.78 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखीं।

By Super Admin | January 20, 2025 | 0 Comments

Himachal : मुख्यमंत्री ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के पौंग डैम में पक्षियों को निहारा और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बाथू की लड़ी में प्राचीन मंदिरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

By Super Admin | January 20, 2025 | 0 Comments

Himachal : कैबिनेट ने लिया विशेष राहत पैकेज को कुल्लू के तांदी में आगजनी प्रभावितों के लिए बढ़ाने का  फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए लाए गए विशेष राहत पैकेज को जिला कुल्लू के तांदी गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया।

By Super Admin | January 25, 2025 | 0 Comments

हिमाचल : टांडा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम करेगी स्थापित

जिला कांगड़ा में शीतकालीन प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में, एम्स दिल्ली की तर्ज पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित करने के लिए 28 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई।

By Super Admin | January 25, 2025 | 0 Comments

Hot Categories

1
6
3