|

विजिलेंस ने आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पठानकोट में रजिस्ट्रेशन और ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर.टी.ए.) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपये रिश्वत लेते हुए काबू किया है।

By Super Admin | December 17, 2024 | 0 Comments

डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ पंजाब भर में 'आप' का जोरदार प्रदर्शन

गृहमंत्री अमित शाह की संसद में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की और इसे संविधान निर्माता का अपमान बताया।

By Super Admin | December 21, 2024 | 0 Comments

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मॉड्यूल के दो सदस्यों को दो ग्लॉक पिस्तौल समेत किया गिरफ्तार

पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) पठानकोट ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीमों ने उनके पास से दो आधुनिक 9एम.एम. पिस्तौल चार मैगजीन समेत ग्लॉक पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए है।

By Super Admin | December 22, 2024 | 0 Comments

पंजाब पुलिस सभी सीमावर्ती जिलों में 703 जगहों पर लगाएगी 2300 सीसीटीवी कैमरे

पंजाब के सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा की दूसरी कतार को और मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस पठानकोट से फाजिल्का तक फैले सीमा क्षेत्रों में 703 रणनीतिक स्थानों पर 2300 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इस बात की जानकारी सोमवार को यहां डीजीपी गौरव यादव ने दी।

By Super Admin | February 04, 2025 | 0 Comments

कटारूचक्क ने मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों से लिया फीडबैक, मान सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई

पंजाब के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए समय-समय पर अभिभावकों को जानकारी देने और विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फीडबैक लेकर शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीएम मान की सरकार द्वारा शुरू की गई मेगा पीटीएम मुहिम के तहत बुधवार को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठकें) आयोजित की गईं ।

By Super Admin | February 06, 2025 | 0 Comments

कटारूचक्क ने विकास कार्यों के लिए 48 नई पंचायतों को करीब 2.50 करोड़ रुपए का अनुदान बांटा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शनिवार को विभिन्न गांवों के विकास कार्यों और जनता के लिए बुनियादी ढांचा सुविधाओं के निर्माण हेतु विधानसभा क्षेत्र भोआ की 48 नई पंचायतों को करीब 2.50 करोड़ रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए।

By Super Admin | February 16, 2025 | 0 Comments

नशे के खिलाफ अभियान के तहत चीमा ने तरनतारन, पठानकोट और गुरदासपुर में की बैठकें

'युद्ध नशों  विरुद्ध' कैबिनेट सब- कमेटी के चेयरमैन एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए 'युद्ध नशों  विरुद्ध' मुहिम को पूरे राज्य में व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे नशे के खिलाफ पंजाब की लड़ाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

By Super Admin | March 06, 2025 | 0 Comments

गैंगस्टर पवित्र चौरा द्वारा संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; चार पिस्तौल समेत दो गिरफ्तार

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट की टीम ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को चार पिस्तौल और कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी।

By Super Admin | March 07, 2025 | 0 Comments

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने की सरना में पार्क के निर्माण कार्यों की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज विधानसभा क्षेत्र भोआ में, गांव सरना में, 54 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले एक पार्क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने 2.15 करोड़ रुपये की लागत वाली पठानकोट - माधोपुर सड़क का नींव पत्थर भी रखा।

By Super Admin | April 05, 2025 | 0 Comments

शिक्षा क्रांति के तहत पठानकोट के विभिन्न स्कूलों में नई परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा क्रांति के अंतर्गत आज पूरे पंजाब में समारोह आयोजित किए गए और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

By Super Admin | April 08, 2025 | 0 Comments

Hot Categories

1
6
3