हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के गांव सांगीपुर, सढूरा, गांव पूर्णगढ़, बुबका, रतनगढ़ माजरा,भगवानगढ़, फतेहगढ़ तथा ठसका का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों, नशा आदि से बचाओ। शनिवार को वह यमुनानगर के गांव ईशरपुर, मंडोली, कमालपुर, अकालगढ़, तीगरी, करेड़ा खुर्द तथा जठलाना का धन्यवादी दौरा कर रहे थे।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को यमुनानगर जिले के रादौर विधानसभा क्षेत्र का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर नगर निगम के क्षेत्र पंजेटो का माजरा, पीर माजरा, रामनगर/आर्य नगर, बैंक कॉलोनी, सुढल व कांसापुर का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
घरौंडा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024