शहर को स्वच्छता की बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सोमवार को शहर में लगभग 120 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मिलने वाले किसान नेताओं ने जमकर हंगामा किया। लुधियाना के डीएमसी में पहुंचे इन किसान नेताओं को पुलिस ने डल्लेवाल से मिलने से रोका तो गुस्साए किसान नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। वहीं, पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें ऊपर से निर्देश मिले हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस, भारत नगर, लुधियाना को अपग्रेड करने की आधारशिला रखी।
लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और मजबूती मिली है। आतम नगर के कांग्रेस के पूर्व हलका इंचार्ज और वर्तमान में भाजपा नेता कमलजीत सिंह कड़वल वीरवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
लुधियाना में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा पार्षद सिकंदर सिंह पलाहा और वार्ड प्रभारी हरदीप सिंह पलाहा अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आतम नगर के पार्टी के नेता कमलजीत सिंह करवल की मौजूदगी में सभी नेताओं को आप में शामिल कराया।
आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लुधियाना को स्वच्छ, आधुनिक और शहर में बड़े स्तर पर बदलाव से संबंधित पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की।
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाओं पर दो सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। यह फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की लुधियाना के समराला स्थित कटाना साहिब में हुई बैठक में लिया गया है।
'समय बहुत बलवान है। जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए, उनका आज वोटिंग मशीन से चुनाव निशान मिट गया है।' यह कहना है सीएम भगवंत मान का। लुधियाना में गुरुवार को उन्होंने आप उम्मीदवारों के पक्ष में एक बड़ा रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों, विशेषकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) और बादल परिवार पर तीखा हमला बोला।
गृहमंत्री अमित शाह की संसद में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की और इसे संविधान निर्माता का अपमान बताया।
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026