पठानकोट निवासी हरजस सिंह रोजगार की तलाश में करीब तीन महीने पहले उत्तरी अमेरिका गए थे; पुलिस इस दर्दनाक हत्याकांड की जांच कर रही है।

खबर खास | पठानकोट
पंजाब के पठानकोट के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की कनाडा के कैलगरी में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पठानकोट के सुंदर नगर निवासी हरजस सिंह के रूप में हुई है।
परिवार के अनुसार, हरजस रोजगार की तलाश में करीब तीन महीने पहले अमेरिका गए थे और वहां एक स्टोर में काम कर रहे थे। वे किसी काम के सिलसिले में कनाडा के कैलगरी गए हुए थे, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
यह घटना कैलगरी के 1100 ब्लॉक ऑफ कॉर्नरस्टोन बुलेवार्ड एन.ई. में घटी। हरजस की मौत की खबर से पठानकोट में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को 30 अगस्त की अलसुबह मिली गोलीबारी की सूचना कैलगरी पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को रात करीब 12:55 बजे 1100 ब्लॉक ऑफ कॉर्नरस्टोन बुलेवार्ड एन.ई. में गोलीबारी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्हें एक युवक का शव मिला। फिलहाल कैलगरी पुलिस सर्विस की 'होमिसाइड यूनिट' (हत्या जांच शाखा) इस मामले की जांच कर रही है।
मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांचकर्ता संदिग्ध की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटे हैं।
पुलिस ने जनता से मांगी मदद कैलगरी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह पुलिस की मदद करे। जानकारी देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन 403-266-1234 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा 'क्राइम स्टॉपर्स' के जरिए गुप्त रूप से भी सूचना दी जा सकती है।
इस बीच, हरजस सिंह के परिवार और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व सरकार से अपील की है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाए।
पठानकोट निवासी हरजस सिंह रोजगार की तलाश में करीब तीन महीने पहले उत्तरी अमेरिका गए थे; पुलिस इस दर्दनाक हत्याकांड की जांच कर रही है।
खबर खास | पठानकोट पंजाब के पठानकोट के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की कनाडा के कैलगरी में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पठानकोट के सुंदर नगर निवासी हरजस सिंह के रूप में हुई है।
परिवार के अनुसार, हरजस रोजगार की तलाश में करीब तीन महीने पहले अमेरिका गए थे और वहां एक स्टोर में काम कर रहे थे। वे किसी काम के सिलसिले में कनाडा के कैलगरी गए हुए थे, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
यह घटना कैलगरी के 1100 ब्लॉक ऑफ कॉर्नरस्टोन बुलेवार्ड एन.ई. में घटी। हरजस की मौत की खबर से पठानकोट में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को 30 अगस्त की अलसुबह मिली गोलीबारी की सूचना कैलगरी पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को रात करीब 12:55 बजे 1100 ब्लॉक ऑफ कॉर्नरस्टोन बुलेवार्ड एन.ई. में गोलीबारी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्हें एक युवक का शव मिला। फिलहाल कैलगरी पुलिस सर्विस की 'होमिसाइड यूनिट' (हत्या जांच शाखा) इस मामले की जांच कर रही है।
मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांचकर्ता संदिग्ध की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटे हैं।
पुलिस ने जनता से मांगी मदद कैलगरी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह पुलिस की मदद करे। जानकारी देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन 403-266-1234 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा 'क्राइम स्टॉपर्स' के जरिए गुप्त रूप से भी सूचना दी जा सकती है।
इस बीच, हरजस सिंह के परिवार और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व सरकार से अपील की है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0