गलत दिशा से आ रही कार से टकराई बाइक, इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी
गलत दिशा से आ रही कार से टकराई बाइक, इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी
खबर खास | किरतपुर साहिब
शुक्रवार दोपहर किरतपुर साहिब के पास मसेवाल गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात निवासी 25 वर्षीय युवक उत्सव पंड्या की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उत्सव अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर मनाली घूमकर वापस लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, करीब दोपहर 2:30 बजे मसेवाल के पास उत्सव की बाइक सामने से कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में उत्सव को गंभीर चोटें आईं। उसे नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई पवनेदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान उत्सव पंड्या पुत्र विवेक पंड्या, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0