CM सुक्खू ने विधानसभा में की घोषणा, महिलाओं को HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
CM सुक्खू ने विधानसभा में की घोषणा, महिलाओं को HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में घोषणा की कि इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशभर में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। पहले रक्षाबंधन पर केवल महिला कर्मचारियों को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुष कर्मचारियों के लिए यह सुविधा नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी रिश्तों का पर्व है। ऐसे में पुरुषों और महिलाओं, दोनों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी देने का फैसला किया है।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक और बड़ी सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से अपने मायके और परिवार से मिलने जाने वाली महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस बार रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी की व्यवस्था पहले की तुलना में बदल जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0