भोपाल से दिल्ली जा रहा था विमान, उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत; पायलट ने एहतियातन जयपुर में उतारा
भोपाल से दिल्ली जा रहा था विमान, उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत; पायलट ने एहतियातन जयपुर में उतारा
जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने किसी तरह का जोखिम न लेते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके बाद पायलट ने स्थिति को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया। शुरुआती तौर पर विमान के इंजन में खराबी आने की बात सामने आ रही है।
विमान के सुरक्षित उतरने के बाद तकनीकी टीम ने उसकी जांच की तैयारी शुरू कर दी। अब विमान में आई तकनीकी समस्या की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।
हालांकि, अभी तक एअर इंडिया या जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इंजन फेलियर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमान में कितने यात्री सवार थे और तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान में आई खराबी और इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल विमान के सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0