नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर 2026 को करेंगे परफॉर्म, वेम्बली में इतिहास रचने के बाद किया अगला शो अनाउंस
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर 2026 को करेंगे परफॉर्म, वेम्बली में इतिहास रचने के बाद किया अगला शो अनाउंस
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने शानदार कॉन्सर्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। शनिवार, 12 सितंबर को उन्होंने लंदन के मशहूर वेम्बली स्टेडियम में धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस दी। इसी दौरान दिलजीत ने अपने भारतीय फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए अपने अगले कॉन्सर्ट का ऐलान भी कर दिया।
दिलजीत ने बताया कि लंदन के बाद अब उनका अगला बड़ा कॉन्सर्ट भारत के अहमदाबाद में होगा। वेम्बली स्टेडियम में हजारों दर्शकों के बीच परफॉर्म करते हुए उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में शामिल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने वहां हुए कोल्डप्ले के हाउसफुल कॉन्सर्ट को भी याद किया।
दिलजीत ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है और एक विदेशी ग्रुप ने वहां पूरा स्टेडियम हाउसफुल कर दिया था। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि भारत के अपने स्टेडियम में पंजाबी परचम न लहराए, ऐसा मुमकिन नहीं है।
इसके बाद दिलजीत ने बिना किसी देरी के अपने अहमदाबाद कॉन्सर्ट की तारीख भी घोषित कर दी। उन्होंने ऐलान किया कि वह 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। इस घोषणा के साथ ही वहां मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
यह कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि 2024 के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर के बाद वह एक बार फिर अहमदाबाद में बड़े मंच पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि नवंबर में होने वाले इस शो के टिकटों की कीमत, बुकिंग और बिक्री से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वहीं, लंदन के वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करना भी दिलजीत के करियर की बड़ी उपलब्धि बन गया है। वह वेम्बली के मैदान पर मेन हेडलाइनर के तौर पर शो करने वाले दुनिया के पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं। उन्होंने अपने अंदाज में शो की शुरुआत करते हुए कहा, 'पंजाबी आ गए वेम्बली ओए!'
दिलजीत ने इस मौके को सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज होने वाला पल बताया। वेम्बली में पंजाबी संगीत का परचम लहराने के बाद अब उनके फैंस की नजरें 21 नवंबर को होने वाले अहमदाबाद के मेगा कॉन्सर्ट पर टिक गई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0