चार दशक लंबे करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों का सफर, नई फिल्म को लेकर अभिनेता ने बढ़ाया सस्पेंस
चार दशक लंबे करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों का सफर, नई फिल्म को लेकर अभिनेता ने बढ़ाया सस्पेंस
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। चार दशक से ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय अनुपम खेर ने सोमवार को अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान कर दिया। हालांकि, उन्होंने फिल्म के नाम, कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर की खास 555वीं फिल्म के ऐलान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता ने संकेत दिया कि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी सही समय पर सामने आएगी।
अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कुछ बातें कुछ समय तक दिल के करीब ही रखी जाएं तो बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उनका खुलासा करने की खुशी ही कुछ और होती है।” उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल वह सिर्फ अपनी खास 555वीं फिल्म का ऐलान कर रहे हैं और इसकी पूरी डिटेल्स बाद में बताएंगे।
अनुपम खेर ने वर्ष 1984 में महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया और अलग-अलग तरह के किरदारों से अपनी खास पहचान बनाई। चार दशक के करियर में वह 500 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
अभिनेता आज भी लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का भी हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जटायु के किरदार के लिए उनकी आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके अलावा अनुपम खेर ने हाल ही में सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी की है। अब उनकी 555वीं फिल्म के ऐलान ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी का इंतजार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0