पायल या कृतिका में से कौन देने वाली है खुशखबरी? ‘Baby Coming Soon’ केक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
पायल या कृतिका में से कौन देने वाली है खुशखबरी? ‘Baby Coming Soon’ केक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘मलिक किड्स’ पर एक व्लॉग शेयर किया गया, जिसमें उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका जल्द ही ‘गुड न्यूज’ देने की बात करती नजर आईं। हालांकि, दोनों ने यह साफ नहीं किया कि यह खुशखबरी किसकी तरफ से आने वाली है। उन्होंने सिर्फ इतना संकेत दिया कि दोनों में से कोई एक जल्द ही फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा कर सकता है।
व्लॉग की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें पायल कहती नजर आती हैं कि जल्द ही कोई आने वाला है, लेकिन इसके आगे उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर यह गुड न्यूज किस बारे में है। इसके बाद कृतिका भी संकेत देती हैं कि खुशखबरी दोनों में से किसी एक कपल की तरफ से आ सकती है, लेकिन फिलहाल इसे सीक्रेट रखा गया है।
वहीं, पायल ने बताया कि जब तीन महीने पूरे हो जाएंगे, तब इस बारे में पूरी जानकारी साझा की जाएगी। यानी फैंस को इस राज से पर्दा उठने के लिए कम से कम तीन महीने का इंतजार करना होगा। व्लॉग में इसके बाद दोनों केक काटती हुई नजर आती हैं, जिस पर ‘Baby Coming Soon’ लिखा हुआ था। इस केक ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
व्लॉग सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का अनुमान है कि इस बार कृतिका प्रेग्नेंट हो सकती हैं। हालांकि, अरमान मलिक या उनके परिवार की तरफ से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर यह खुशखबरी किसकी ओर से आने वाली है।
बता दें कि अरमान मलिक की दो पत्नियां पायल और कृतिका हैं। पायल से उनके चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका का एक बेटा है। अब नए व्लॉग में दिए गए संकेतों के बाद परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, असल सच्चाई क्या है, इसका खुलासा तीन महीने बाद ही होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0