आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया अलग होने का फैसला, दोनों ने कहा- रिश्ते को लेकर न लगाएं कोई अटकल
आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया अलग होने का फैसला, दोनों ने कहा- रिश्ते को लेकर न लगाएं कोई अटकल
रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगभग एक जैसा बयान साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।
अपने बयान में दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए निजी और संवेदनशील मामला है, इसलिए रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं। बादशाह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस विषय पर जारी किया गया बयान ही उनका एकमात्र सार्वजनिक बयान होगा।
बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक निजी समारोह में शादी की थी। ईशा ने जून में पहली बार अपनी शादी की पुष्टि की थी। इसके कुछ ही समय बाद जुलाई में दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
27 जुलाई को ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपने रिश्ते में चल रही परेशानियों की ओर इशारा किया था। उन्होंने लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसे निशान छोड़ जाती हैं, जो दिखाई नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा था कि लंबे समय तक डर और दबाव के कारण वह चुप रहीं, लेकिन अब उन्होंने डर की जगह साहस को चुनने का फैसला किया है।
ईशा की इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, अब अलगाव की आधिकारिक घोषणा के बावजूद बादशाह और ईशा ने अपने रिश्ते के टूटने की वजह का खुलासा नहीं किया है।
गौरतलब है कि बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से विवाह किया था। दोनों का वर्ष 2020 में तलाक हो गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0