तेज धारा में अचानक अनियंत्रित हुई नाव, 12 मजदूर तैरकर पहुंचे सुरक्षित; SDRF और गोताखोरों का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तेज धारा में अचानक अनियंत्रित हुई नाव, 12 मजदूर तैरकर पहुंचे सुरक्षित; SDRF और गोताखोरों का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी की तेज धारा के बीच एक बड़ा नाव हादसा हो गया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में मजदूरों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे।
हादसा होते ही नाव में सवार मजदूरों के बीच चीख-पुकार मच गई। नाव पलटते ही कई मजदूर गंगा की तेज धार में बहने लगे। हादसे के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित घाट तक पहुंचने में सफल रहे, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। लापता मजदूरों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव अभियान में प्रशासन और SDRF की टीम का सहयोग कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पलटने के दौरान कुछ मजदूर उसके नीचे दब गए होने की भी आशंका है। इसी वजह से रेस्क्यू टीम नदी की तेज धारा के बीच नाव के आसपास भी लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नाव पलटने के बाद गंगा की तेज धारा में मची अफरा-तफरी और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते लोगों को देखा जा सकता है।
फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। SDRF की टीम लापता मजदूरों को जल्द से जल्द तलाशने के लिए नदी में अभियान चला रही है। हादसे के बाद इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0