रक्षा बंधन पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, सरकार के आश्वासन के बाद यूनियन ने लिया फैसला
रक्षा बंधन पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, सरकार के आश्वासन के बाद यूनियन ने लिया फैसला
पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की ओर से कल प्रस्तावित हड़ताल को रद्द कर दिया गया है। रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए सरकारी बस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर नहीं जाने का फैसला किया है। ऐसे में कल पंजाब में सरकारी बसों की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी और यात्रियों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सरकारी बस कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री के साथ बैठक की, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से समस्याओं को हल करने का भरोसा मिलने के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।
यूनियन ने कहा कि रक्षा बंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बसों से सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
वहीं, कर्मचारियों के बाकी मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार और यूनियन के बीच 6 सितंबर को दोबारा बैठक होगी। इस बैठक में मांगों पर विस्तार से विचार किया जाएगा और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
यानी कल सरकारी बसों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। पंजाब में सरकारी बस सेवाओं पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0