20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी समेत कई नेता और अधिकारी भी रहे मौजूद
20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी समेत कई नेता और अधिकारी भी रहे मौजूद
प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार पुंछ नगर स्थित श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर, मंडी के लिए पवित्र छड़ी यात्रा निकाली गई। भगवान शिव और देवी पार्वती के स्वरूप के प्रतीक इस पवित्र छड़ी यात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
पवित्र छड़ी यात्रा का नेतृत्व दशनामी अखाड़ा राजगुरु गद्दी के वर्तमान महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज ने किया। यात्रा शुरू होने से पहले पवित्र छड़ी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया गया।
पूजन के बाद जैसे ही पवित्र छड़ी को श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से बाहर लाया गया, जम्मू-कश्मीर पुलिस के बैंड की धुन के बीच पुलिस जवानों ने उसे सलामी दी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ पवित्र छड़ी श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई।
इस धार्मिक यात्रा में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पवित्र छड़ी के देर शाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से एक बार फिर पवित्र छड़ी को सलामी दी जाएगी। इसके बाद विधि-विधान से पूजन कर पवित्र छड़ी को भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर स्थापित किया जाएगा।
पवित्र छड़ी की स्थापना के साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में तीन दिवसीय रक्षाबंधन दर्शन, पूजन और मेले का शुभारंभ होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0