माथा टेकने पहुंचा था युवक, CCTV के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; SGPC की शिकायत पर कार्रवाई
माथा टेकने पहुंचा था युवक, CCTV के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; SGPC की शिकायत पर कार्रवाई
पंजाब में धार्मिक स्थलों पर बेअदबी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब से कथित बेअदबी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया। आरोप है कि माथा टेकने पहुंचे एक युवक ने गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए और बाद में उन फाड़े गए अंगों को वहां मौजूद एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिया।
मामला सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए श्री हरमंदिर साहिब परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस ने काबू कर लिया।
ACP सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह के मुताबिक, आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनदीप सिंह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचा था और इसी दौरान उसने कथित तौर पर गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए।
पुलिस के मुताबिक, जिन अंगों को महिला की चुन्नी के पल्लू से बांधा गया था, वह महिला भी शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली बताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे आरोपी की मंशा समेत अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0