BCCI AGM में चुने जाएंगे दो सदस्य, अरुण सिंह धूमल और खैरुल जमाल मजूमदार का दोबारा चुना जाना लगभग तय
BCCI AGM में चुने जाएंगे दो सदस्य, अरुण सिंह धूमल और खैरुल जमाल मजूमदार का दोबारा चुना जाना लगभग तय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। BCCI के चुनाव अधिकारी एके जोती ने संविधान के नियम 28 के तहत गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव नोटिस जारी किया है। इन दोनों पदों के लिए चुनाव 18 सितंबर को होने वाली BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) में कराया जाएगा।
BCCI के संविधान के नियम 28 के मुताबिक, IPL गवर्निंग काउंसिल में जनरल बॉडी की ओर से कुल चार सदस्य होते हैं। इनमें से दो सदस्यों का चुनाव AGM के दौरान किया जाता है। वर्तमान में इन दो पदों पर हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल, जो गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन हैं, और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार सदस्य के तौर पर कार्यरत हैं।
दोनों पदाधिकारियों का एक बार फिर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, नियमों के मुताबिक उन्हें दोबारा चुनाव प्रक्रिया में शामिल होना होगा, क्योंकि BCCI संविधान में इन दोनों निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल केवल एक साल निर्धारित किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, अरुण सिंह धूमल और खैरुल जमाल मजूमदार को 9 या 10 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 12 सितंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 18 सितंबर को AGM में चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होगी।
IPL गवर्निंग काउंसिल में कुल सात सदस्य होते हैं। इनमें जनरल बॉडी द्वारा चुने गए चार प्रतिनिधियों के अलावा BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) का एक प्रतिनिधि और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का एक नामित सदस्य शामिल होता है। ऐसे में इन दो पदों पर होने वाला चुनाव IPL के प्रशासनिक ढांचे के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0