हिंदू कुश क्षेत्र में महसूस किए गए तेज झटके, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं
हिंदू कुश क्षेत्र में महसूस किए गए तेज झटके, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं
अफगानिस्तान में रविवार रात अचानक भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन के भीतर करीब 147 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
NCS के अनुसार भूकंप का अक्षांश 36.347 डिग्री उत्तर और देशांतर 71.496 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया। गहरी तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के बाद अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की तत्काल सूचना सामने नहीं आई है।
अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील देशों में शामिल है। रेड क्रॉस के अनुसार, यहां खासकर हिंदू कुश क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यह इलाका एक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जिसके चलते यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।
अफगानिस्तान में लगातार भूकंपीय गतिविधियों की बड़ी वजह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच होने वाली हलचल है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों, जिसमें हेरात क्षेत्र भी शामिल है, से प्रमुख फॉल्ट लाइन गुजरती है। यही वजह है कि अफगानिस्तान में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं और कई बार ये भूकंप बड़े नुकसान का कारण भी बनते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0