वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; 39 बच्चों में से अधिकांश को सुरक्षित निकाला गया
वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; 39 बच्चों में से अधिकांश को सुरक्षित निकाला गया
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को झकझोर कर रख दिया। जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशुओं के गहन चिकित्सा देखभाल केंद्र (NICU) में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि NICU में एक वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। कुछ ही देर में पूरे वार्ड में धुआं फैल गया, जिससे वहां भर्ती नवजातों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के वक्त NICU में कुल 39 नवजात उपचाराधीन थे। आग लगते ही डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और अधिकांश बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीन नवजात आग और धुएं की चपेट में आ गए। दम घुटने के कारण उनकी जान चली गई।
घटना के बाद गंभीर हालत वाले छह नवजातों को बेहतर उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वेंटिलेटर में विस्फोट किस वजह से हुआ और क्या अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही हुई थी। हादसे के बाद अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों की भी जांच की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0