तीन हफ्ते घर में बिताने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा लंबा नोट, इमोशनल ब्रेकडाउन और गलतियों को लेकर फैंस से मांगी माफी
तीन हफ्ते घर में बिताने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा लंबा नोट, इमोशनल ब्रेकडाउन और गलतियों को लेकर फैंस से मांगी माफी
ख़बर खास | मुंबई
सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से अभिनेत्री ईशा रिखी बाहर हो गई हैं। शो में तीन हफ्ते बिताने के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपने अनुभव और भावनाओं को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपने सफर के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया और कुछ मौकों पर अपनी बात ठीक से न रख पाने को लेकर अफसोस भी जाहिर किया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में ईशा ने लिखा कि बिग बॉस के घर में बिताए तीन हफ्तों के दौरान उन्होंने कई तरह की भावनाओं, अनुभवों, चुनौतियों, हंसी और आंसुओं को महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान बनी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। घर से बाहर आने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि लोगों का प्यार और समर्थन उनके लिए कितना मायने रखता है।
ईशा ने उन सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जो पूरे सफर के दौरान उनके साथ खड़े रहे, उन पर भरोसा किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उनका साथ नहीं देने वाले लोगों की राय और संदेशों के लिए भी वह आभारी हैं और इस सफर का किसी भी रूप में हिस्सा रहे हर व्यक्ति को धन्यवाद देती हैं।
अभिनेत्री ने माना कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए आसान नहीं रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कुछ इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजरना पड़ा और कई ऐसे पल आए, जब वह अपनी बात सही तरीके से नहीं रख पाईं। ईशा ने कहा कि कुछ मौकों पर शायद वह खुद को उस तरह पेश नहीं कर पाईं, जैसा वह चाहती थीं। उन्होंने माना कि उनकी वजह से कुछ लोग निराश हुए होंगे और इसके लिए उन्होंने अफसोस जताया।
अपने पोस्ट के आखिर में ईशा ने कहा कि उन्होंने लोगों का प्यार महसूस किया है। उन्होंने लिखा कि भले ही वह अपनी भावनाओं को ज्यादा जाहिर नहीं कर पाईं, लेकिन फैंस का साथ उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने सभी का लगातार समर्थन और समझ दिखाने के लिए आभार जताया।
ईशा रिखी ने वर्ष 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टा दे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदास’ और ‘मिंडो तसीलदारनी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस साल की शुरुआत में वह रैपर-सिंगर बादशाह के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता करीब पांच महीने चला और बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलग होने की जानकारी दी। इसके बाद ईशा ने ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लिया, लेकिन तीन हफ्ते बाद उनका शो का सफर समाप्त हो गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0