सोशल मीडिया पर चल रही पोस्टपोन और री-शूट की खबरों पर लगा विराम, दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म
सोशल मीडिया पर चल रही पोस्टपोन और री-शूट की खबरों पर लगा विराम, दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है और इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी हो रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म पहले से तय तारीख यानी 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सन पिक्चर्स ने एक नई तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “15 अक्टूबर को हम तूफान मचाने आ रहे हैं।” इस ऐलान के साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।
दशहरा के आसपास रिलीज, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
‘जेलर 2’ की रिलीज डेट दशहरा के आसपास पड़ रही है। त्योहारों के सीजन में फिल्मों को दर्शकों की अच्छी संख्या मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में माना जा रहा है कि रजनीकांत की इस फिल्म को रिलीज के पहले ही वीकेंड में शानदार शुरुआत मिल सकती है।
फिर साथ नजर आएंगे रजनीकांत और राम्या कृष्णन
‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट ‘जेलर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और रजनीकांत के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
सीक्वल में रजनीकांत एक बार फिर अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ राम्या कृष्णन भी अपने किरदार को दोहराती दिखाई देंगी। दोनों फिल्म में पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे।
इसके अलावा योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी ‘जेलर’ में निभाए गए अपने पुराने किरदारों को ‘जेलर 2’ में आगे बढ़ाते नजर आएंगे। अब फिल्म की रिलीज डेट पर आधिकारिक मुहर लगने के बाद रजनीकांत के फैंस का इंतजार 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0