टीकरी कलां में CNG भरते समय ट्रक के सिलिंडर बॉक्स में हुआ विस्फोट, 3 घायल; पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
टीकरी कलां में CNG भरते समय ट्रक के सिलिंडर बॉक्स में हुआ विस्फोट, 3 घायल; पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र में टीकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित CNG फिलिंग स्टेशन पर बुधवार शाम हुए भीषण धमाके के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे में स्टेशन के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में किसी को नामजद किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:20 बजे उस समय हुआ, जब एक ट्रक में CNG भरी जा रही थी। ट्रक में CNG के छह सिलिंडर लगे थे। इसी दौरान सिलिंडर बॉक्स में जोरदार धमाका हुआ और तीन सिलिंडर अलग होकर आसपास मौजूद लोगों की चपेट में आ गए। हादसे में छह लोग प्रभावित हुए।
मृतकों की पहचान मनीष (25), ब्रह्मजीत (34) और सनी (30) के रूप में हुई है। तीनों CNG स्टेशन पर कर्मचारी थे। घायलों में सुरजीत, संजय और विपिन शामिल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, स्टेशन के प्रबंधक विनीत ने घायल सनी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य दो घायलों को PCR वैन की मदद से अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान तीनों घायलों की मौत हो गई।
घटना के बाद दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और IGL की तकनीकी टीम ने बुधवार रात घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और अब पुलिस को उनकी तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार है। शुरुआती जांच में ओवरप्रेशर या सिलिंडर से गैस रिसाव को धमाके की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन विस्फोट का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल CNG फिलिंग स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्टेशन के पंप में किसी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस इस मामले में दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर एक विशेष तकनीकी टीम गठित करने का आग्रह भी करेगी। यह टीम घटनास्थल का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हादसा किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में हुआ तथा कहीं किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस FSL और IGL की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। तकनीकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही धमाके के सही कारण और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0