‘वन सन, वन मून’ के लिरिकल वीडियो में नजर आई थलाइवा की विरासत और नई झलकियां; 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘वन सन, वन मून’ के लिरिकल वीडियो में नजर आई थलाइवा की विरासत और नई झलकियां; 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म के मेकर्स रिलीज से पहले लगातार नए गाने और झलकियां सामने ला रहे हैं। हाई-एनर्जी सॉन्ग ‘अला बोलेलो’ के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ भी रिलीज कर दिया गया है। गाने का लिरिकल वीडियो यूट्यूब पर जारी किया गया है।
‘वन सन, वन मून’ में रजनीकांत की विरासत और उनके जबरदस्त स्टारडम को केंद्र में रखा गया है। लिरिकल वीडियो में ‘जेलर’ के सीक्वल से रजनीकांत की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिलती हैं, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि थलाइवर की बात हो तो अनिरुद्ध पागल हो जाते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने ‘वन सन, वन मून, वन अनिरुद्ध’ लिखकर गाने की तारीफ की। एक अन्य यूजर ने कहा कि इसे देखने के बाद रोंगटे खड़े होना तय है।
‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर बढ़ती चर्चा का असर अन्य फिल्मों के रिलीज प्लान पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में अभिनेता धनुष ने अपनी आगामी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ की रिलीज को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। यह फिल्म पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी और इसमें अभिनेता ममूटी भी नजर आएंगे। बताया गया कि ‘जेलर 2’ के साथ रिलीज क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0