लगातार दूसरे साल समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना
लगातार दूसरे साल समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना
लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का समारोह में शामिल न होना उनकी मानसिकता और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के प्रति कथित रवैये को दर्शाता है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उनकी सोच को ‘दिमागी नक्सल’ इकोसिस्टम से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित आधिकारिक समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई प्रमुख केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इनके अलावा भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और शक्तिकांत दास भी समारोह में शामिल हुए।
राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष या सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति जानबूझकर ऐसे राष्ट्रीय समारोह से दूर रह सकता है।
भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का लाल किले के समारोह से दूर रहना ‘वंदे मातरम’ के प्रति उनकी कथित नफरत को दर्शाता है। उन्होंने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए अयोग्य बताते हुए उनकी मानसिकता को ‘नक्सल’ इकोसिस्टम जैसा करार दिया।
बताया जा रहा है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लाल किले पर आयोजित आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं। राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0