पटियाला में अचानक बिगड़ी विद्यार्थियों की सेहत से मचा हड़कंप, कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मिली राहत; स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दिए आदेश
पटियाला में अचानक बिगड़ी विद्यार्थियों की सेहत से मचा हड़कंप, कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मिली राहत; स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दिए आदेश
पटियाला के प्रतिष्ठित यादवेंद्रा पब्लिक स्कूल में कई विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इनमें से पांच बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती तौर पर बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि बीमारी का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि जांच के दौरान यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, फिलहाल पांच विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत ठीक है। इसके अलावा कुछ अन्य छात्रों की तबीयत भी हल्की खराब हुई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल में भर्ती सभी पांच बच्चे अब बेहतर बताए जा रहे हैं।
कुछ घंटे में मांगी गई जांच रिपोर्ट
डॉ. बलबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच करने और कुछ घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर बच्चों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल सभी संभावित कारणों की जांच कर रहा है।
मंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे स्कूल से बाहर गए थे। इस दौरान उन्होंने संभवतः किसी स्थान पर खाना खाया था। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह बाहर का खाना ही है।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी खास स्थान पर बच्चों के खाना खाने की पुष्टि होती है तो उस स्थान पर भी जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0