सिर्फ 14 दिनों में सामने आए 433 नए मरीज, अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया; तेज बुखार और लगातार खांसी पर डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह
सिर्फ 14 दिनों में सामने आए 433 नए मरीज, अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया; तेज बुखार और लगातार खांसी पर डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह
दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस साल अब तक राजधानी में 1,770 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की।
स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी सरकारी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों और संभावित हॉटस्पॉट की भी निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार किए जा रहे हैं।
दिल्ली में एक ही दिन में एच1एन1 के 114 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद इस साल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,777 पहुंच गई। छह अगस्त तक राजधानी में 1,344 मामले दर्ज किए गए थे। यानी महज 14 दिनों के भीतर 433 नए मरीज सामने आए हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 229 मामले दर्ज हुए थे, जिसके मुकाबले इस साल संक्रमण के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और अधिक उमस के कारण इन्फ्लूएंजा संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और पहले से फेफड़े, हृदय, मधुमेह या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर होने का खतरा अधिक रहता है।
डॉक्टरों ने बताया कि इस मौसम में तेज बुखार और लंबे समय तक रहने वाली खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एच1एन1 संक्रमण के सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक थकान शामिल हो सकते हैं। कुछ लोगों में सांस लेने में परेशानी भी बढ़ सकती है।
संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को नियमित रूप से साफ रखने, बीमार होने पर घर पर आराम करने और दूसरों के बेहद करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार जरूरत और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर फ्लू का टीकाकरण भी कराया जा सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0