रिएक्टर में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच
रिएक्टर में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच
तेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले में एक फार्मा कंपनी में देर रात हुए भीषण हादसे ने हड़कंप मचा दिया। पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में रिएक्टर में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एक अधिकारी के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने फार्मा यूनिट में धमाके की जानकारी दी। इसके बाद चौटुप्पल से एक और अन्य स्थानों से दो दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
अधिकारियों के अनुसार विस्फोट के समय यूनिट में कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे। इसी दौरान रिएक्टर में धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, नौ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और घटनास्थल को सुरक्षित कर राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल धमाके की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह सामने आएगा कि रिएक्टर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक हुई थी या नहीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0