संजय लीला भंसाली की फिल्म में गुस्सैल अंदाज में नजर आए विक्की, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लुक के बाद अब बढ़ी फैंस की उत्सुकता
संजय लीला भंसाली की फिल्म में गुस्सैल अंदाज में नजर आए विक्की, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लुक के बाद अब बढ़ी फैंस की उत्सुकता
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें विक्की कौशल का रेट्रो और राउडी अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में विक्की काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में सिगरेट व लाइटर दिखाई दे रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, ‘नजरें मिलेंगी लेकिन हटेंगी नहीं।’
फिल्म के पोस्टर्स की सीरीज में इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लुक भी सामने आ चुके हैं। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर पुराने दौर के अंदाज में कार चलाते नजर आए थे। उनके एक हाथ में ड्राइविंग की कमान थी, जबकि दूसरे हाथ पर चोट लगी हुई थी और खून दिखाई दे रहा था।
इसके बाद जारी किए गए पोस्टर में आलिया भट्ट का लुक सामने आया। उन्हें एक कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया था, जबकि उनके पीछे पुराने दौर का क्लब नजर आ रहा था। पोस्टर के माहौल से उनके किरदार के कैबरे डांसर होने के संकेत मिलते हैं।
विक्की कौशल का नया पोस्टर भी फिल्म की पीरियड सेटिंग और उनके किरदार के अलग अंदाज की झलक देता है। मेकर्स की ओर से लगातार जारी किए जा रहे इन लुक्स ने फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
‘लव एंड वॉर’ का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म का संगीत सा रे गा मा लेबल के तहत तैयार किया गया है। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0