तेज धूप और उमस के बाद नोएडा समेत कई इलाकों में बरसे बादल, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहावना
तेज धूप और उमस के बाद नोएडा समेत कई इलाकों में बरसे बादल, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। नोएडा के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप खिली रही। इसके चलते वातावरण में उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान पर घने काले बादल छाए और इसके बाद नोएडा के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई।
बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई और हवा में ठंडक महसूस होने लगी। लंबे समय से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना नजर आया।
मौसम में बदलाव के बीच आने वाले घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से और राहत मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। हालांकि, कई क्षेत्रों में घने काले बादल छाए, लेकिन बिना बारिश के ही आगे बढ़ गए। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
बुधवार सुबह मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली, जिससे दिल्ली-एनसीआर में उमस महसूस हुई। वहीं दोपहर बाद एक बार फिर कई इलाकों में बादल छा गए। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ीं, जबकि कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0