कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगोरिया ने अपनी मौजूदगी से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों अभिनेत्रियों का भावुक मिलन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगोरिया ने अपनी मौजूदगी से एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों अभिनेत्रियों का भावुक मिलन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
खबर खास | चंडीगढ़
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में दोनों स्टार्स हमेशा की तरह इस साल भी शामिल हुईं। वर्षों से इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का हिस्सा रही ऐश्वर्या और ईवा का रिश्ता इस बार खास चर्चा में रहा।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि ईवा लोंगोरिया दूर से ही ऐश्वर्या को देखकर बेहद उत्साहित हो जाती हैं। वह खुशी से कहती हैं, "यह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। देखो, हमने इसे यहाँ बनाया है," और फिर दौड़कर ऐश्वर्या को गले लगा लेती हैं। इसके बाद दोनों को लंबे समय तक हंसते-बात करते देखा गया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
इस दौरान ऐश्वर्या राय का ग्लैमरस अंदाज़ भी खूब सुर्खियों में रहा। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया एक शानदार नीला गाउन पहना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ड्रेस को तैयार करने में करीब 1500 घंटे का समय लगा।
यह गाउन क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ था, जिसमें हजारों क्रिस्टल्स को जालीनुमा टेक्सचर में पिरोया गया था। इसका डिज़ाइन अंतरिक्ष (स्पेस) से प्रेरित था, जिसमें गहरे नीले रंग और कॉस्मिक थीम ने इसे बेहद आकर्षक और अनोखा बना दिया।
सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐश्वर्या के इस लुक की जमकर तारीफ की और इसे उनके हाल के सालों में सबसे बेहतरीन कान्स अपीयरेंस में से एक बताया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0