हमलावरों ने की तोड़फोड़, 70 अज्ञात समेत कई नामजद; पुलिस ने शुरू की जांच
हमलावरों ने की तोड़फोड़, 70 अज्ञात समेत कई नामजद; पुलिस ने शुरू की जांच
खबर खास | तरन तारन
पंजाब के तरन तारन जिले के भिखीविंड कस्बे में नगर पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है। यह घटना वार्ड नंबर 12 से शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार के घर पर चल रही चुनावी बैठक के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूर्व विधायक विरसा सिंह वाल्टोहा के बेटे गौरवदीप सिंह वाल्टोहा भी मौके पर मौजूद थे।
शिकायतकर्ता सरबजीत सिंह के अनुसार उनकी पत्नी नगर निकाय चुनाव में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हैं। उनके घर पर चुनाव प्रचार को लेकर एक बैठक चल रही थी, तभी अचानक बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे।
आरोप है कि हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे और उन्होंने घर के मुख्य गेट को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
शिकायत में गुरजंत सिंह जंता, राजबीर सिंह राजू, साजन सिंह, निहाल सिंह, जसनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, गोपाल सिंह गुपाला, गुरप्रीत सिंह और बलविंदर कौर समेत करीब 70 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और स्थानीय लोगों में डर और चिंता देखी जा रही है। सूचना मिलते ही भिखीविंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पंजाब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0