पुलिस की कार्रवाई से दो विभिन्न माड्यूलों को बड़ा झटका इस मामले के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी: डीजीपी आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना: गुरप्रीत भुल्लर
पुलिस की कार्रवाई से दो विभिन्न माड्यूलों को बड़ा झटका इस मामले के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी: डीजीपी आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना: गुरप्रीत भुल्लर
खबर खास, चंडीगढ़/ अमृतसर-
अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने दो विभिन्न माड्यूलों - अंतरराष्ट्रीय नार्काे- आर्मज़ माड्यूल और अंतर-राज्यीय नार्काे-हवाला सिंडिकेट - से सम्बन्धित नौ मुलजिमों को 1.15 किलो हेरोइन, पाँच आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ़्तार करके इन माड्यूलों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान बरनाला के गांव सोखा भैनी निवासी जसप्रीत सिंह चौहान उर्फ कालू (26), गुरदासपुर के गाँव भोलोके निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी (25), तरनतारन के गांव बस्ती लाल सिंह के तेजबीर सिंह उर्फ तेज़ी (21), अमृतसर के दश्मेश नगर निवासी दानिश उर्फ गग्गू (19), अमृतसर के कोट खालसा निवासी सलौनी (19), अमृतसर के गांव मेहरबानपुरा निवासी जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (28), लुधियाना के गांव कक्का निवासी कुलविन्दर सिंह ( 28) और कर्नाटक निवासी अब्दुल रहमान ( 45) और प्रदीप पिंटू (44) के तौर पर हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस सम्बन्धी अमृतसर के थाना सदर और इस्लामाबाद में दो अलग-अलग ऐफआईआर्ज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।
पहले आपरेशन के बारे जानकारी देते हुये पुलिस कमिशनर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर करवाई करते हुये पुलिस टीमों ने नार्काे-आर्मज़ माड्यूल में शामिल तीन व्यक्तियों - जसप्रीत, हरप्रीत और तेजबीर - को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से पाँच आधुनिक पिस्तौलें - तीन 9 एमएम गलौक और दो .30 बोर चीनी पिस्तौल - सहित कारतूस बरामद किये।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किये गए दो मुलजिम - जसप्रीत और हरप्रीत - हाल ही में मलेशिया से वापस आए थे और मलेशिया और पाकिस्तान में अपने हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त तेजबीर के साथ अमृतसर क्षेत्र में आए थे और उन्होंने अपने हैंडलरों के निर्देशों पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि यह हथियार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक तत्वों को डिलीवर किये जाने थे।
इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 106 तारीख़ 02. 07. 2025 को अमृतसर के थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत दर्ज की गई है।
दूसरे आपरेशन के बारे जानकारी देते हुये सीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने दिल्ली, कर्नाटक और दुबई से सम्बन्धित नार्काे- हवाला नैटवर्क में शामिल छह मुलजिमों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्ज़े में से 9.7 लाख रुपए की ड्रग मनी और 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम अब्दुल रहमान और प्रदीप पिंटू जो नशीले पदार्थों की कमाई को ग़ैर-कानूनी चैनलों के द्वारा दुबई भेजते थे, द्वारा चलाए जा रहे संगठित हवाला सिंडिकेट का हिस्सा थे। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।
इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 191 तारीख़ 27.06.2025 को अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21- बी, 29 और 27-ए के अंतर्गत दर्ज की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0