गिरफ्तार किया गया आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था: डीजीपी
गिरफ्तार किया गया आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था: डीजीपी
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को पूरी तरह नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल के एक गुर्गे को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर ग्रामीण के गांव भिंडी औलख कलां का निवासी है। पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा आरोपी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका वह नशे की खेपें लाने-ले जाने के लिए उपयोग करता था।
डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह पाकिस्तान-आधारित तस्कर अवान के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप भारत भेजता था।
ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए, डीजीपी ने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीमों को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के नज़दीक स्थित गांव भिंडी औलख में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुँचने की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसे एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गांव के गेट के पास वाले क्षेत्र से आगे डिलीवर किया जाना था। उन्होंने कहा कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीम ने अजनाला-लोपोके सड़क पर संदिग्ध कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 71, दिनांक 29-11-2025 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0