जलाल गांव में हुई दर्दनाक घटना, तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक बच्चा
जलाल गांव में हुई दर्दनाक घटना, तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक बच्चा
खबर खास | अमृतसर
पंजाब के अमृतसर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूल जा रहे आठ वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जंडियाला गुरु क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलाल गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई।
मृतक बच्चे की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पैदल स्कूल जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए बच्चा गांव के खेल मैदान की ओर भागा, लेकिन वहां कुत्तों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह नोच डाला।
हमले में बच्चे के सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। कुत्तों ने उसका दायां कान भी बुरी तरह नोच लिया। परिवार के अनुसार, इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
बाद में गांव के कुछ बच्चे खेल मैदान में खेलने पहुंचे तो उन्होंने वहां रंजीत का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे।
रंजीत अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के शव को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से उठाने और इस पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा घटना के संबंध में जिला उपायुक्त को भी जानकारी दी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0