34 किलो हेरोइन, दो उजी गन और दो हैंड ग्रेनेड बरामद; विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस
34 किलो हेरोइन, दो उजी गन और दो हैंड ग्रेनेड बरामद; विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस
खबर खास | अमृतसर
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी से जुड़े कई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फायरिंग की तीन घटनाओं को भी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, दो आधुनिक उजी गन, दो हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि ये हैंडलर उनके लिए अवैध हथियारों की सप्लाई का इंतजाम करते थे। इसके बाद इन हथियारों को आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
इस संबंध में घरिंडा, ब्यास, मेहता, लोपोके और छेहरटा पुलिस थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0