पंजाब विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज ने लुधियाना में परिवहन विभाग द्वारा की गई वाहन फिटनेस पासिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया।
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज ने लुधियाना में परिवहन विभाग द्वारा की गई वाहन फिटनेस पासिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज ने लुधियाना में परिवहन विभाग द्वारा की गई वाहन फिटनेस पासिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आज मौके पर जाकर, फिटनेस पासिंग सेंटर का औचक निरीक्षण करने का उद्देश्य मोटर वाहन निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों द्वारा नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना था।
उन्होंने आगे खुलासा किया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहनों की बारीकी से जांच की और फिटनेस पासिंग प्रक्रिया की नजदीकी निगरानी की। आगे की जांच के लिए कुछ वाहनों के रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। एकत्र किए गए डेटा का गहराई से विश्लेषण करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
यह औचक निरीक्षण सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क योग्यता प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितताओं को रोकने के लिए ब्यूरो के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0