ढांडा का दावा- 2 सितंबर को ही दर्ज हो चुका था चड्ढा का वोट, पंजाब सरकार की मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं
ढांडा का दावा- 2 सितंबर को ही दर्ज हो चुका था चड्ढा का वोट, पंजाब सरकार की मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं
खबर खास | नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की ओर से पंजाब सरकार पर लगाए गए मतदाता पंजीकरण संबंधी आरोपों पर सवाल उठाए। ढांडा ने दावा किया कि चड्ढा का दिल्ली में वोट पहले ही 2 सितंबर को दर्ज हो चुका था।
नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ढांडा ने कहा कि राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया था और निर्धारित सात दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ दिया गया।
इस प्रक्रिया की तेजी पर तंज कसते हुए ढांडा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में जो बुलेट ट्रेन लाने वाले थे, वह भी उस रफ्तार से नहीं चलती, जिस रफ्तार से राघव चड्ढा का वोट बन गया।”
ढांडा ने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली में चड्ढा का मतदाता पंजीकरण एक दिन पहले ही पूरा हो चुका था, तो उन्होंने 3 सितंबर को सोशल मीडिया पर पंजाब सरकार पर अपना वोट कटवाने का आरोप क्यों लगाया।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया था और सात दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उनका वोट दर्ज किया गया। ढांडा ने जोर देकर कहा कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया चुनाव आयोग के अधीन होती है और इसमें पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
ढांडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान राघव चड्ढा के सोशल मीडिया संदेश और उनके मतदाता पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों दस्तावेजों से पूरे विवाद की “सच्चाई सामने आती है।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम पंजाब के प्रति भाजपा और राघव चड्ढा की “नफरत” को दर्शाता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0