इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (आईआरबी) ने माना है कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है, जो संगठित अपराध में शामिल है। इसी के साथ उसके कनाडा से भारत डिपोर्ट (प्रत्यर्पण) का रास्ता साफ हो गया है।
इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (आईआरबी) ने माना है कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है, जो संगठित अपराध में शामिल है। इसी के साथ उसके कनाडा से भारत डिपोर्ट (प्रत्यर्पण) का रास्ता साफ हो गया है।
खबर खास | चंडीगढ़
कनाडा ने एपी ढिल्लों के घर फायरिंग मामले में आरोपी अभिषेक किंगरा को भारत भेजने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (आईआरबी) ने आदेश दिया है कि उसे देश से निकाला जाए।
अपने फैसले में आईआरबी ने कहा कि किंगरा का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है, जो हत्या, रंगदारी, गोलीबारी, आगजनी और धमकी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
किंगरा वर्ष 2018 में स्टडी परमिट पर कनाडा आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, कनाडा में बसने के बाद वह धीरे-धीरे बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया और आपराधिक नेटवर्क के लिए काम करने लगा।
कनाडाई अधिकारियों ने किंगरा को सितंबर 2024 में ब्रिटिश कोलंबिया के कोलवुड में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर पर हुए हमले से जोड़ा है। जांचकर्ताओं का दावा है कि किंगरा ने गायक के घर के बाहर करीब 14 गोलियां चलाईं, जबकि उसके एक साथी ने बाहर खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी। बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
किंगरा और उसके एक अन्य साथी पर ब्रिटिश कोलंबिया के सरी (सरे) में हुई इसी तरह की एक और घटना में भी आरोप हैं।
इमिग्रेशन सुनवाई के दौरान किंगरा ने दावा किया कि उसे इस हमले के लिए 4,000 कनाडाई डॉलर दिए जाने की पेशकश हुई थी और उसे नहीं पता था कि वह बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है। उसने कहा कि उसका उद्देश्य अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए पैसे कमाना था।
हालांकि, कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने उसके इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि संगठित अपराधी गिरोह अक्सर ऐसे नेटवर्क के जरिए काम करते हैं, जहां निचले स्तर के सदस्य केवल अपने सीधे संपर्कों को ही जानते हैं।
IRB के सदस्य अजीम ललजी ने अपने फैसले में कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया की अदालत पहले ही किंगरा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य मान चुकी है। बोर्ड ने यह भी कहा कि यह गैंग इंडो-कैनेडियन व्यापारियों, गायकों और समुदाय के अन्य लोगों को धमकाने, रंगदारी वसूलने और हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0