सतीश शाह को फिल्म जाने भी दो यारो, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, उमराव जान समेत कई फिल्मों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाएगा।
सतीश शाह को फिल्म जाने भी दो यारो, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, उमराव जान समेत कई फिल्मों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाएगा।
खबर खास, मुंबई :
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अदाकार सतीश शाह नहीं रहे। शनिवार दोपरह उनका मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। सतीश शाह को फिल्म जाने भी दो यारो, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, उमराव जान समेत कई फिल्मों में उनके अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके मैनेजर के मुताबिक शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। शाह लंबे समय से किडनी से जुड़ी विसंग्तियों से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सतीश शाह ने टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई में काम किया। इसके अलावा उन्होंने मैं हूं ना, कल हो ना हो, फना और ओम शांति ओम जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। गुजरात के मांडवी में जन्में सतीश शाह ने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी। साल 1972 में सतीश ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी।
सतीश ने साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर साल 2014 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। वहीं, टीवी पर उन्होंने साल 1984 में टीवी शो ये जो है जिंदगी से अपना डेब्यू किया था। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे। उसके बाद वो फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेस साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे। साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0