बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शनिवार देर शाम अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचे रणवीर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और अरदास की।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शनिवार देर शाम अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचे रणवीर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और अरदास की।
बेटी के जन्म के बाद आशीर्वाद लेने अमृतसर पहुंचे रणवीर
खबर खास, चंडीगढ़ :
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शनिवार देर शाम अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचे रणवीर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और अरदास की।
देर शाम अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ यहां पहुंचे रणवीर ने सफेद कुर्ता पजामा पहना हुआ था। रणवीर के माथा टेकते समय वहां मौजूद लोगों ने उनकी वीडियो बनानी और तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। वहीं माथा टेकने के बाद उन्होंने फैंस के कहने पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। उन्होंने माथा टेकने के बाद परिक्रमा भी की और प्रसाद ग्रहण किया। इस बार उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण नहीं थी।
गौर रहे कि दीपिका ने सितंबर में बेटी को जन्म दिया था। अब रणवीर ने स्वर्ण मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले रणवीर और दीपिका 2019 में अपनी पहली सालगिरह पर यहां माथा टेकने पहुंचे थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0