कहा, राज्यसभा में केंद्र के सेब पर एमआईपी नहीं बढ़ाने के भाजपा नेता के दावे गलत
कहा, राज्यसभा में केंद्र के सेब पर एमआईपी नहीं बढ़ाने के भाजपा नेता के दावे गलत
खबर खास, शिमला :
हिमाचल में कांग्रेस, माकपा और सेब बागवानों ने भाजपा नेता चेतन बरागटा को आड़े हाथों लिया है। दरअसल बरागटा ने शमिला में पांच जुलाई को सेब के एमआईपी यानि मिनिमम इंपोर्ट प्राइस को 50 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए प्रति किलो करने का दावा किया था। लेकिन हिमाचल के सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे सवाल के जवाब में मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने साफ किया कि सेब पर मिनिमम इम्पोर्ट प्राइस 50 रुपए प्रति किलो और इम्पोर्ट ड्यूटी 50% है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रालय के पास इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से जुड़ा कोई प्रस्ताव नहीं है।
हालांकि बरागटा के बयान के बाद एमआईपी को 80 रुपए करने का फैसला हिमाचल की 5500 करोड़ रुपए की सेब इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत माना जा रहा था, क्येांकि विदेश से आयातित सेब से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के सेब उद्योग पर संकट में हैं।
गौरतला है कि हिमाचल के ढाई लाख से ज्यादा बागवान परिवार लंबे समय से एमाआईपी और इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने खुद मंडी के सुंदरनगर में एक जनसभा में सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी सौ फभ्सद करने का वादा किया था। इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ी तो नहीं। मगर वाशिंगटन एपल पर यह 75 से 50 फीसद जरूर की गई है।
चेतन बरागटा सिफ शिगुफा छोड़ते हैं, बोले कांग्रेस प्रवक्ता
इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा कि चेतन बरागटा केवल शिगुफा छोड़ते हैं। भाजपा में वह झूठ बोलने में नंबर-एक हैं और बागवानों को अनपढ़ समझते हैं। उन्होंने कहा कि चेतन बरागटा ने इतनी बड़ी एपल इंडस्ट्री और पढ़े-लिखे बागवानों को गुमराह किया है। मुंगटा ने कहा कि भाजपा नेता बार-बार इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के लिए कभी कृषि मंत्रालय, कभी कॉमर्स मिनिस्टरी में मिलने के दावे करते हैं, जबकि राज्यसभा में दिए जवाब में केंद्रीय मंत्रालय ने साफ कहा है कि उनके पास इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
भाजपा एमआईपी को लेकर कर रही भ्रामक प्रचार:चौहान
माकपा नेता संजय चौहान ने कहा कि भाजपा ने एमआईपी को लेकर भ्रामक प्रचार किया। जनता में झूठ फैलाया। अब राज्यसभा में आए जवाब से एक्सपोज हो गई है। उन्होंने कहा कि सेब पर एमआईपी सौ रुपए प्रतिकिलो और इम्पोर्ट ड्यूटी भी चाय-कॉफी की तर्ज पर सौ फीसद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान-बागवान विरोधी है।
अमेरिका के दबाव में इम्पोर्ट ड्यूटी के लिए बनाया माहौल: सोहन ठाकुर
सेब उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने कहा, केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 फीसद से घटाकर 15 फीसद करने की तैयारी है। इसके लिए उपयुक्त माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने हिमाचल में झूठ बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी भी हिमाचल में किसानों-बागवानों के मुद्दों में रुचि नहीं दिखा रही। उल्टा लोगों को संगठित होने से रोक रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0