राम नगर निवासी मोहित की हुई पहचान; आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
राम नगर निवासी मोहित की हुई पहचान; आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ख़बर ख़ास | रोहतक
बुधवार सुबह रोहतक के सुनारिया जेल रोड स्थित मीट मार्केट के पास एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का क्षत-विक्षत शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी और दरिंदगी की हद पार करते हुए पेट फाड़कर आंतें बाहर निकाल दी गई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस के अनुसार, शव मिलने के करीब दो घंटे बाद मृतक की पहचान राम नगर निवासी मोहित के रूप में हुई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई गौरव ने बताया कि मोहित आर्य नगर के एक ढाबे पर काम करता था। उसने मोहित को आखिरी बार मंगलवार रात किला रोड स्थित गीता मार्केट के पास देखा था। मोहित सुनसान इलाके में कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस टीमें आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके और घटना की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके। मामले की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0